शनिवार, 14 मई 2016

हाँ मैं ब्राह्मण हूँ और यही मेरा पाप है




हाँ मैं ब्राह्मण हूँ और यही मेरा पाप है जो मुझे मेरे ही देश में अपनों से लड़ने के लिए उकसा रहा है । हाँ मैं अब नफ़रत करता हूँ नीची जाती के लोगो से । पहले से मैं ऐसा नहीं था मेरे कई मित्र नीची जाती से थे और हैं भी , पर अब पहले जैसी आत्मीयता नहीं रही जब मैं ये देखता हूँ की आरक्षण की सीढी पर चढ़कर कैसे मुह चिढाते हैं और सहानुभूति का बहाना करके जले पर नमक लगाते हैं की जैसे वो कह रहे हो की तुमने जो ब्राह्मण के घर पर पैदा होके पाप किया है उसकी सजा तो तुम्हें मिलेगी ही ।
जिन मित्रों के साथ मैं घंटो बैठने में कोई परेशानी नहीं होती थी आज उन्हें देखते ही मन खिन्न हो जाता है । कहते हैं सभी जाती के लोग बराबर है पर मैं कैसे मान लूं ........

मुझे गैर सरकारी संस्थान में पढ़ना पड़ा जबकि मुझसे कहीं कम योग्यता रखने वाले मेरे साथी कहीं अच्छे संस्थानों में गए यहीं से सुरु हुई आरक्षण से लड़ाई और ये लड़ाई आगे चलकर नफ़रत में बदली । मेरे देश में हर जगह आरक्षण है बस में आरक्षण , पढ़ने में आरक्षण , नौकरी में आरक्षण , प्रमोशन में आरक्षण हर तरफ जहाँ आप की नज़र पड़े वही आरक्षण । अब तो साँस लेना भी मुश्किल होने लगा है 
बचपन से आरक्षण की गुलामी सहते आया हूँ और अब मैं डरने लगा हूँ की कहीं ये नफरत मुझे मेरे ही लोगो की जान की दुश्मन न बना दे । 

कुछ लोग कहते हैं की हमारे पुर्वजो ने बड़े जुल्म किये है हो सकता है आप लोग सच कह रहे हो पर ये कहाँ का न्याय है की बाप अगर मर्डर करे तो फांसी बेटे को दे दी जाए ।

आरक्षण उन्ही को मिलता है जो नीची जाती के है यानी हम आप उनके मन में ये भर रहे हैं की वे नीच हैं दलित है सताए हुए हैं बेचारे हैं और हम आप ये कहते हैं की हम आरक्षण दे के उनकी मदद कर रहे है  लानत है हमारी सोच पर ...........

मैं आरक्षण का बिरोध करता रहा हूँ और आगे भी करता रहूँगा इसलिए नहीं की मैं ब्राह्मण हूँ बल्कि इसलिए की योग्यताओं को प्रोत्साहन मिलाना चाहिए न की जाती विशेष को । 


प्रभु मुझे शक्ति देना ..............................


Source : What's APP
Pic : Google

इंडिया कभी सेक्युलर नहीं था........




भारत एक अजीब देश है , कहते है यह एक सेक्युलर देश है मतलब हिन्दू लॉ या शरिया कई कोई असर देश के कानून  पर नहीं पड़ना चाहिए , सबके लिए एक सामान कानून होना चाहिए जो धर्म आधारित नहीं हो  पर ...... यहां दो अलग कानून है , मुसलमान चार चार शादिया कर सकता है पर हिन्दू दूसरी करे तो उसे जेल में डाल दिया जायेगा जबकि एक से ज्यादा शादी दोनों के लिया अवैध होना चाहिए , ये एक ऐसा देश है जहां मेजोरिटी को नेता हमेशा से इग्नोर करते आये है पर माइनॉरिटी को खुश करने के लिए किसी भी हद तक गए है  , उदहारण के लिए आप शाहबानो केस ले सकते है, शाहबानो केस में जब सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला सही ठहराया तब तात्कालिक सरकार ने जमा मस्जिद के सही इमाम के अनुरुप संविधान बदल दिया |
कशमीरी पंडितो पर क्या कोई बहस इस कांग्रेस सरकार ने आज तक की ? क्या उत्तर प्रदेश में धर्म आधारित आरक्षण और कैश स्कीम नहीं है ?
हिन्दू तीर्थ यात्री रोड टैक्स देते है पर मुस्लिमो को हज सब्सिडी दी जाती है क्यों?
ऐसे कई उदहारण है फिर भी कहते है भारत सेक्युलर देश है | मगर कैसे ये कम से कम मुझे तो समझ नहीं आता |
  | सभी जानते है की हिन्दुओ का धर्म परिवर्तन बड़ी संख्या में किया जाता रहा है पर हमारी सरकार और भांड मीडया को  केवल घर-वापसी ही दिखाई देता है | यदि धर्म के प्रचार की स्वतंत्रता की मांग मिडिया और सरकार द्वारा की जा रही है तो हिन्दू अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने के लिए स्वतंत्र क्यों नहीं होना चाहिए ?

गुजरात के दंगो की बात सभी करते है पर गोधरा में ट्रेन के एक डिब्बे में बैठे लोगो को जिन्दा जला देने की घटना पर कोई बात नहीं करते |

इंडिया कभी सेक्युलर नहीं था क्योंकि जो देश धर्म के आधार पर ही बन हो वो सेक्युलर कैसे हो सकता है ...... भारत हो सकता था पर उसके तो सेक्युलर लोगो ने टुकड़े कर दिए |


बुधवार, 4 मई 2016

सब संघी पापी होते है ......



आजकल संघी होना पाप हो गया है । किसी विचारधारा से जुड़ना या उसे मानना मेरा अपना निजी फैसला है पर मिडीया मे संघी मतलब पापी है हो गया है ।पर कुछ भी कहिये ,  संघ आज भी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो लोगो कि सेवा निष्काम भाव से कर रहा है पर नक्सलियो द्वारा जब हमारे सैनिक मारे जाते है ये चिरकुट वामपंथी जश्न मनाते है तब यही  मिडीया इन्हे बुद्धिजीवी बताती है।
 सच तो यह है कि देश में आज एक अजीब सी नौटंकी चल रही है. साम्प्रदायिकता और धर्मनिरपेक्षता के नाम पर लोगों का जम कर बेवकूफ बनाया जा रहा है। वास्तव में यह सोचने की बात है कि हमें हमारे देश में रहने के लिए वो भाषा बोलनी पड़ती है जो तथाकथित धर्मनिर्पेक्षता की भाषा है... आज 67 वर्षों के बाद इस देश में अल्पसंख्यक और बहुसंख्यकों के नाम पर राजनैतिक रोटियां सेकीं जा रही हैं...चलिए मान लेते हैं कि मुसलमान देश में अल्पसंख्यक हैं...लेकिन इसी देश में कश्मीर एक ऐसी जगह है जहां हिन्दू अल्पसंख्यक था...जब उसको कश्मीर से निकाला जा रहा था तो किसी बुद्धिजीवी ने इस बारे में तो आवाज नही उठाई...आज वो हिन्दू कहां है किस हाल में हैं क्या किसी की जानने की इच्छा होती है...पता नही. घर में किसी भी बच्चे को क्या आप घर की कीमत पर मनमानी करने देते हैं...बात संख्या की नही है... समानता की होनी चाहिए... किसी भी तरह से किसी को भी अगर आप छूट देते हैं तो मान कर चलिए कभी भी दूरियां समाप्त नही होंगी. वोट बैंक के चलते नेताओ ने देश को छोटे छोटे टुकड़ों में बांट रखा है...कोई तो ऐसा प्रयास करे की ये संख्या की गिनती बंद हो...अब तो जाति के आधार पर जनगणना होनी की बात करने लगे हैं ये लोग.... क्या ये समाज को एक बार फिर तोड़ने की साजिश नही की जा रही है... गांधी की भी ज़रूरत है इस देश को...सावरकर की भी... कहीं ऐसा न हो गांधी के नाम पर राजनीति कर रहे लोग देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़े अन्य लोगों के बलिदान को धीरे धीरे इतिहास के पन्नों से मिटा दे...कंग्रेसी चाहते हैं कि नेहरू और गांधी नाम से इतनी योजनाएं चलाई जाएं और इतनी जगहों के नाम उन पर रखे जाएं कि अगले युग में जब इतिहास जानने के लिए खुदाई हो तो उन्हीं के नाम के स्मारक निकलें। और तब यह शोध का विषय बने कि पता करो इन गांधी और नेहरू राजवंशों का साम्राज्य कहां तक था। इस देश के बुद्धिजीवियों पर मुझे तरस आता है कि उनकी कलम केवल आरएसएस के खिलाफ ही आग उगलती है। क्या राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू से बड़े या समकक्ष महापुरुष इस देश में हुए ही नहीं क्या? क्या गांधी परिवार का त्याग भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव से भी बड़ा था?

अब एक नजर संघ की तरफ डालें। चूंकि संघ छपास का शौकीन नहीं है, इसलिए वह अपनी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार नहीं करता। इसी का फायदा उठाकर कांग्रेसी नेता संघ के बारे में गलत प्रचार करते रहते हैं। आपकी तरह मैंने भी कभी संघ की विधिवत सदस्यता नहीं ली और न ही कोई शाखा में उपस्थित रहा, लेकिन संघ के कुछ कार्यक्रमों के कवरेज के दौरान उसकी शिक्षा से रूबरू हुआ हूं। संघ अपनी शाखा में स्वयंसेवकों को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सारा कार्य अपने हाथ से करना सिखाता है। वह भारतीय संस्कृति को अपनाने की सीख देता है। इसलिए कांग्रेसियों को बुरा लगता है, क्योंकि कांग्रेसी तो शुरू से ही विदेशियों के चम्मच रहे हैं और आज भी विदेशी की ही गुलामी कर रहे हैं।
कहने को कांग्रेस देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल है, लेकिन उसमें राष्ट्रीय नेतृत्व लायक एक भी नेता नहीं है। वह तो आतंकवादियों को फांसी से बचाना ही अपना मूल धर्म मानती है।

सोमवार, 2 मई 2016

बरसों के बाद उसी सूने आँगन में - धर्मवीर भारती




बरसों के बाद उसी सूने आँगन में
जाकर चुपचाप खड़े होना
रिसती-सी यादों से पिरा-पिरा उठना
मन का कोना-कोना

कोने से फिर उन्हीं सिसकियों का उठना
फिर आकर बाँहों में खो जाना
अकस्मात् मण्डप के गीतों की लहरी
फिर गहरा सन्नाटा हो जाना
दो गाढ़ी मेंहदीवाले हाथों का जुड़ना,
कँपना, बेबस हो गिर जाना

रिसती-सी यादों से पिरा-पिरा उठना
मन को कोना-कोना
बरसों के बाद उसी सूने से आंगन में
जाकर चुपचाप खड़े होना !

अनूठी बातें -- अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’



जो बहुत बनते हैं उनके पास से,
चाह होती है कि कैसे टलें।
जो मिलें जी खोलकर उनके यहाँ
चाहता है कि सर के बल चलें॥
और की खोट देखती बेला,
टकटकी लोग बाँध लेते हैं।
पर कसर देखते समय अपनी,
बेतरह आँख मूँद लेते हैं॥

तुम भली चाल सीख लो चलना,
और भलाई करो भले जो हो।
धूल में मत बटा करो रस्सी,
आँख में धूल ड़ालते क्यों हो॥

सध सकेगा काम तब कैसे भला,
हम करेंगे साधने में जब कसर?
काम आयेंगी नहीं चालाकियाँ
जब करेंगे काम आँखें बंद कर॥

खिल उठें देख चापलूसों को,
देख बेलौस को कुढे आँखें।
क्या भला हम बिगड़ न जायेंगे,
जब हमारी बिगड़ गयी आँखें॥

तब टले तो हम कहीं से क्या टले,
डाँट बतलाकर अगर टाला गया।
तो लगेगी हाँथ मलने आबरू
हाँथ गरदन पर अगर ड़ाला गया॥

है सदा काम ढंग से निकला
काम बेढंगापन न देगा कर।
चाह रख कर किसी भलाई की।
क्यों भला हो सवार गर्दन पर॥

बेहयाई, बहक, बनावट नें,
कस किसे नहीं दिया शिकंजे में।
हित-ललक से भरी लगावट ने,
कर लिया है किसी ने पंजे में॥

फल बहुत ही दूर छाया कुछ नहीं
क्यों भला हम इस तरह के ताड़ हों?
आदमी हों और हों हित से भरे,
क्यों न मूठी भर हमारे हाड़ हों॥

रविवार, 1 मई 2016

कहै कबीर सुनौ ये भोला...............





सेन्टर फॉर मीडिया स्टडीज के सर्वे के अनुसार इस देश मे 70% लोगो का मानना है कि मोदी को अगले 5 सालों के लिये और प्रधानमंत्री रहना चाहीये और इन्हे दुसरी बार चुना जाना चाहिये। यह सर्वे तब आया है जब  ये प्रचारित किया जा रहा था कि मोदी जी कि लोकप्रियता कम हो रही है , जबकि सच ये है कि 62% लोग मोदी जी के काम से संतुष्ट है और 70% लोग उन्हे दुबारा प्रधानमंत्री देखना चाहते है।

हालाकि कुछ लोगो का ये भी मानना है कि मोदी जी  ने अपने वादो को पुरा नही किया और स्थिति और खराब हुयी है।

अपने दत्तक पुत्रों द्वारा मोदी जी कि छवि खराब करने मे लगे आपियों, वामियो खॉग्रेसियो के लिये यह बुरी खबर है । कुछ तो बेचारे 2002 से ही लगे हैं । इन लोगो ने मोदी जी को हत्यारा तक बोला, अवार्ड वापसी गैंग ने असहिस्णुता कि नौटंकी चलायी , अखलॉक और रोहित वेमुल्ला के मृत शरीर पर भी राजनीति करने से बाज नही आये , इशरत को अपनी बेटी बना कर सड़को पर बैठ अपनी छाती कूटी , और अब आजकल कॉम-रेड कन्हैया के कन्धे से बन्दूक चला रहे हैं । ये कथित बुद्धिजीवी इतना भी नहीं समझते कि शेर पर कुत्तो के भौकने से कोइ फर्क नहीं पड़ता । हमारी तरफ एक कहावत है " कहै कबीर सुनौ ये भोला, कुतिया के त पिल्ला हि होला...." तो चाहे जितनी कोशिश कर लिजिये जनाब कुछ नही होगा........

मोदी जी देश की नब्ज पहचानते है । 17-18 घन्टे काम करने वाला देश का यह सेवक , भारत को विश्व गुरू बनाकर ही रूकेगा ऐसा मेरा विश्वास है ।


website Development @ affordable Price


For Website Development Please Contact at +91- 9911518386