मेरी कवितायेँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेरी कवितायेँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 25 जुलाई 2019

मेरे जीवन की सुन्दर सी तस्वीर तुम,

मेरे नयनो के सपनो का हो नीर तुम,
मेरे धड़कन के साँसों की जंजीर तुम,
तुम हो तो ये जीवन में संगीत है ,
मेरे जीवन की सुन्दर सी तस्वीर तुम,,,,,

इस जीवन में सुख-दुःख की लड़ियाँ भी है ,
कुछ खुला आसमां, हथकड़ियां भी है ,
कुछ खट्टा सा मीठा सा अनुभव रहा ,
जिंदगी तेरे साथ कुछ बढ़िया सी है ,,,,

साथ में हम सदा मुस्कराते रहे ,
अपने सपनो की डोली सजाते रहे,
कट जाए ये जीवन साथ चलते हुए ,
प्रेम की लौ सदा हम जलाते रहे,,,

बुधवार, 5 दिसंबर 2012

तुम मुझसे मिलने आ जाओ

तुम मुझसे मिलने आ जाओ
 दूर बहुत हो भान है मुझको
 फिर भी ये अरमान है मुझको
 सपनो में ही आकर मुझपर
 प्रेम सुधा बरसा जाओ
 तुम मुझसे मिलने आ जाओ

 याद तुम्हारी है जीवन में
 फिर भी कुछ खली है मन में
 लेकर अपने आलिंगन में
 प्रेम छवि अंकित कर जाओ
 तुम मुझसे मिलने आ जाओ

 जीवन में अवसाद भरा है
 वक़्त का पहिया घूम रहा है
 चिता में जलने से पहले
 धुल में मिलने से पहले
 अपनी छवि दिखला जाओ
 तुम मुझसे मिलने आ जाओ

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2011

हर शाम को जब मैं तनहा रहता हूँ ,क्या जानिये खुद से मैं क्या कहता रहता हूँ

हर शाम को जब मैं तनहा रहता हूँ ,क्या जानिये खुद से मैं क्या कहता रहता हूँ .................

शायद मैं अकेले में तेरे अक्स से मिलता हूँ,
मिलकर तेरे अक्स से मैं फिर बातिएँ करता हूँ,
बातों में यादों के मैं मोती चुनता हूँ ,
यादों के मोती से मैं फिर माला बुनता हूँ
माले से फिर तेरा मैं श्रृंगार करता हूँ
शायद मैं अकेले में तेरे अक्स से मिलता हूँ .............

तुमको ये खबर है की मुझे नींद नहीं आती ,
गर साथ ना हो तुम तो , युहीं रात गुजर जाती ,
इसलिए अक्स बनकर तुम पास चली आती हो ,
लेकर आगोश में अपने कहीं दूर चली जाती हो ,
मैं पाकर साथ तुम्हारा चैन से सोता हूँ ,
शायद मैं अकेले में तेरे अक्स से मिलता हूँ .........

रविवार, 3 अप्रैल 2011

गोंद तुम्हारी , प्यार तुम्हारा , आँचल का हो सार तुम्हारा |

निर्मल पावन कोमल शीतल ,
कैसा है स्पर्श तुम्हारा |
तन मन की कैसी पीड़ा हो ,
हर लेता है प्यार तुम्हारा |

जब भी जीवन में थकता हूँ ,
तेज धुप में मैं तपता हूँ |
जीवन का हर ताप मिटाता
आँचल का इक सार तुम्हारा |

मुझे खिला तुम भूखे रहती ,
ढाल बनी सब सुख दुःख सहती |
शब्दों में ना कह पाउँगा ,
अकथनीय है प्यार तुम्हारा |

बचपन में जब बाल खींचकर ,
जब - जब मैंने तुमको मारा |
तब - तब तुमने शीश चूमकर ,
जाने तुमने कितना दुलारा |
कैसे भूल सकूँगा माँ मैं ,
निश्छल वो दुलार तुम्हारा |

मन में अब अभिलाषा एक ,
चाहे मिले जन्म अनेक |
गोंद तुम्हारी , प्यार तुम्हारा ,
आँचल का हो सार तुम्हारा |

गुरुवार, 4 नवंबर 2010

जगमग करती दिवाली फिर प्यार लुटाने आई है !!!


जगमग करती दिवाली फिर प्यार लुटाने आई है
हर जीवन में शुभ प्रकाश हो , ये संदेसा लायी है

जगमग - जगमग दीप जले हैं, सुन्दर - सुन्दर प्यारे - प्यारे
नन्हें हांथों में फुलझड़िया, देखो कितने लगते न्यारे
ख़ुशी लुटाती हर जीवन में , खुशियों का भण्डार दिवाली आई है
जगमग करती दिवाली फिर प्यार लुटाने आई है

दीप पर्व के इस अवसर पर मन के दीप जला लेना
प्रेम न्याय साहस औ सद्गुण, शुभाचरण अपना लेना
मानव हित का यह संदेसा , फिर से लेकर आई है
जगमग करती दिवाली फिर प्यार लुटाने आई है

उंच नीच का भेद मिटा कर दीप जलें सद्भाव लिए
दूर दूर तक जलते दीपक हम सबसे बस यहीं कहें
जियो दीप - सम तभी समझाना तुमने दिवाली मनाई है
जगमग करती दिवाली फिर प्यार लुटाने आई है

गुरुवार, 26 अगस्त 2010

प्रिय याद तुम्हारी आती है

प्रिया याद तुम्हारी आती है

शीतल मंद सुगंध पवन
जब मुझसे कुछ कह जाती है
रिमझिम सावन की बूंदे
जब धरती की प्यास बुझती है
और वाटिका मे कोयल जब
मीठे गीत सुनती है
बैठ अकेले कमरे में जब यादें
मीठे स्वप्न सजाती हैं
प्रिय याद तुम्हारी आती है
सावन भौरें कोयल के गीत
सब बेमानी हो जाती है
जब याद तुम्हारी आती है
प्रिय याद तुम्हारी आती है

शनिवार, 14 अगस्त 2010

घर की बातें , घर की चौखट याद करता हूँ.

घर की बातें , घर की चौखट याद करता हूँ.

खेलता था आम की डाली पे जो
नीम की डाली पे सावन का वो झूला !
लहलहाते फूल पीले वो जो सरसों के ,
वो पतंगें वो उमंगें मैं नहीं भूला !
फिर ये मंजर देखने को मैं तरसता हूँ.
घर की बातें ..................................

घर के आँगन में वो पौधा एक तुलसी का ,
हर प्रात उस तुलसी की पूजा मैं नहीं भूला !
मैं नहीं भूला वहां पे लेप मिटटी का ,
शाम के जलाते दिए को मैं नहीं भूला !
इन पलों को इन छनो को मैं संजोता हूँ !!
घर की बातें ...............................

हर रोज गंगा के किनारे सूर्य का ढलना ,
औ चमकते चाँद सा जल मैं नहीं भूला !
मैं नहीं भूला वो बहती दूर जाती नाव को ,
और वो गंगा की कलकल मैं नहीं भूला !
आज भी गंगा किनारा याद करता हूँ !!
घर की बातें ..............................

रविवार, 8 अगस्त 2010

चोट से मत ब्यथित हो मन

चोट से मत ब्यथित हो मन
चोट खा - खा के ही पत्थर मूर्ति का आकर लेता
इस धरा पर अर्चना का निज कई आधार देता
नित नया अवतार हो तुम
अडिग रह , ना धैर्य खो मॅन

निज हाथ में ले तुलिका ब्रह्मांड मे नवरंग भर दे
नये अक्षर नये स्वर से इक नयी उमंग भर दे
तुम रहो मौलिक भी ऐसे
जैसे खुद का हो सृजन

जाति भेद से जलते जग मे समता भाव की ब्रिष्टि कर दे
मलयाचल मंद सुगंध पवन हो ऐसी सुंदर सृष्टि कर दे
तुम भी सुंदर बन लो ऐसे
जैसे कोई हो आकर्षण

नभ से उँचे उठ कर के तुम अपनी पहचान बनो
परिवर्तन के साथ चलो तुम इतना गतिमान बनो

लो अतीत से केवल उतना
जितना तुमको हो पोषण

रविवार, 1 अगस्त 2010

मित्रता एक शब्द नही भावना है एहसास है

मित्र दिवस पर समर्पित एक कविता


मित्रता एक शब्द नही भावना है एहसास है
जैसे पवन में सुगंध की मिठास है
मित्रता एक अतुलनीय सम्मान हैं विश्वास है
दुख के अंधेंरे में सुख का प्रकाश है
मित्रता कड़ी धूप में बरगद कि छाँव है
तपती हुई रेत पर रास्ते बताते हुए पाँव है
मित्रता आप से आपकी पहचान है
अपने गुनो अवागुणो का ज्ञान है
मित्रता अहं राग द्वेष ईर्ष्या का हवन है
प्रेम सौहार्द कर्म ज्ञान से निर्मित भवन है

शनिवार, 31 जुलाई 2010

है आनंद अकेलेपन में

है आनंद अकेलेपन में

जब तक चाहे हँसते रह लो
या फिर चाहे जी भर रो लो
कौन यहाँ जो तुझको रोके
कौन यहाँ जो तुझको टोके
कर लो वो सब जो है मन में

है आनंद अकेलेपॅन में

जीवन का विस्तार देख लो
प्रकृति के उस पार देख लो
अच्छे बुरे का ध्यान छोड़ तुम
जो चाहे अपरंपार देख लो
पा लो जो है जीवन में

है आनंद अकेलेपन में

जब आप अकेले होते है
खुद के भीतर भी खोते हैं
कुछ अच्छे कुछ बुरे किंतु
यादो के मोती पिरोते है
क्या क्या मिलता है हर क्षण में

है आनंद अकेलेपन में

तब आप समझ ये पाते हैं
क्यों भौरे गुन गुन गाते हैं
क्‍या पेड़ नशे में झूम रहा
क्यो बादल छा जाते हैं

क्यों ख़ुसबु बिखरी आज पवन में

है आनंद अकेलेपन में

शुक्रवार, 30 जुलाई 2010

इस धरा का हर मनुश्य पैसे के लिए बिक गया है

कोमल कुसुम पुष्प सादृश्य वह
मन को बहुत सुहाति थी
हृदय हिलोरें लेता था जब वो
मुझसे मिलने आती थी

वादे कर कसमें खाए हम
सातो जनम निभाने का
सुख दुख में संभाव रहें
जीवन भर साथ बिताने का

दिवस एक इस हृदय पटल पर
ब्यावहारिकता का पाठ लिख गयी
कर ग़रीब का भाग्य ग़रीब तुम
धन वैभव के हाथ बिक गयी

आज समझ में बात ये आई
घटित हुआ क्यों ऐसा था
मेरे प्रेम में बाधक केवल
कुछ और नही बस पैसा था

घटना से प्रेरित ग़रीब अब
एक बात तो सीख गया है
इस धरा का हर मनुश्य
पैसे के लिए बिक गया है

रविवार, 9 मई 2010

कुछ बीती बिस्म्रित बातें

मानस सागर के तट पर ,
ये तेज लहर की घातें |
कल कल ध्वनि से हैं कहती,
कुछ बीती बिस्म्रित बातें |

मधुमय मादक मुस्कान लिए ,
जब पहले देखा तुमको |
जन्मो का है साथ तुम्हारा,
ये लगा उसी क्षण मुझको |

मैं अपलक इन नयनो से ,
देखा करता उस छवि को |
जैसे सूर्यमुखी का पौधा,
देखा करता है रवि को |

कौंध दामिनी सी स्मृतिया , उर में आग लगा जाती हैं

कौंध दामिनी सी स्मृतिया , उर में आग लगा जाती हैं .
सम्मोहन स्वर मन में उभरे , बिरह मेघ जगा जाती हैं.
बिरह मेघ की बूंदों से नयन जलज हो जाते हैं.
सुन्या स्रादिस्य सूखे हृद्यांगन भावों से भर जाते हैं.
भाव भरे जब अंतर्मन में , मन पुलकित हो आह्लाद करे.
शुन्य मिलन हो आज प्रिये , ना अधरों पर अवसाद रहे.
भावभरी उस प्रेम सुधा का , हर पल हर छन पान करे.
कर आलिंगनबद्ध प्रतिग्या , आत्ममिलन का ग्यान करें.
हृदय तुम्हें देती हूँ प्रियतम , बंध कर हृदय मुक्त होते हैं.
देह नहीं है परिधि प्रणय की , दीव्य प्रणय उन्मुक्त होते हैं.

रविवार, 2 अगस्त 2009

मित्र तुम्हारे निकट खडा मैं

दोस्तो मैने ये कविता बहुत पहले लिखी थी. मैने इसे जब ब्लोग सुरु किया था तब मैने इसे डाली थी मैं फिर से प्रस्तुत कर रहा हूं क्रिपया अपने विचार व्यक्त करें.

अंतर्मन का अंतर्द्वंद , या अंतर्मन की व्याकुलता !
अंतर्मन करता क्रंदन , या अंतर्मन की आतुरता !

अश्रुहीन अब नेत्र बने , वह पुष्प ह्रदय अब कुम्हलाया !
निस्तेज हुआ वह मुखमंडल , रहती उस पर क़ालि छाया !

तन कृ्शकाय हुआ जाता , मन विचलित हो डूब रहा !
ह्रदय विदीर्ण व्यंग वाणों से , वाणी का रस छूट रहा !

अंतर्मन अब ऐसी ब्यथा को अंतहीन सा पता है,
पाता खुद को अब लक्ष्य्हीन हो दिशाहीन घबराता है !

दिग्भ्रमित हुआ अब अंतर्मन , वह अंतर्कन में टूट रहा !
वह जूझ रहा अंतर्मन से , वह अंतर्मन से पूछ रहा !

वह पूछ रहा अंतर्मन से , तुम क्यों इतने अवसादग्रस्त ,
जब मित्रो का है साथ तुम्हें और मित्र तुम्हारे सिद्धहस्त!

मित्र सुधा हो जीवन में , तब अंतर्मन आह्लाद करे !
पुलकित हो वह नृत्य करे , न लेशमात्र अवसाद रहे !

मित्र तुम्हारे निकट खडा मैं, व्याकुल हूँ करता क्रंदन !
मित्र सुधा की बूँद पिला , अब शांत करो ये अंतर्मन. !

शनिवार, 1 अगस्त 2009

खाली प्याला धुंधला दर्पण

खाली प्याला धुंधला दर्पण

मन में एक अजब सी उदासी
मेरी आँखें कब से प्यासी
कैसा तेरा है ये समर्पण

खाली प्याला धुंधला दर्पण

कब से चाहूं तुझसे मिलना
मेरे दिल का दिल में जलना
कैस ये सावन का पतझड

खाली प्याला धुंधला दर्पण

चली गयी तु झलक दिखाकर
मेरे दिल में आग लगाकर
तेरा कैसा ये आकर्षँण

खाली प्याला धुंधला दर्पण

शुक्रवार, 24 जुलाई 2009

मन के निर्झर बन में , क्यों पुष्प नए खिल जाते

मन के निर्झर बन में , क्यों पुष्प नए खिल जाते.
भंवरे की गुंजन सी कहती खुच बीती बिस्म्रित बातें.

मधुमय मोहमयी थी , मन बहलाने की क्रीड़ा.
अब हृदय हीला देती है , वह मधुर प्रेम की पीडा.

जिस छन देखा मैंने तुमको, बस गयी वो छवी आँखों में.
खिंची लकीर हृदय में , जो अलग रही लाखों में .

जैसे जलनिधि में आकर , किरणे मिलती हैं लहर से ,
वैसा कुछ आभास हुआ , जब नजरें मिली नजर से.

मुखमंडल शशि से सुन्दर , आँचल में चपल चमक सी.
नयनो में श्यामल पुतली, पुतली में श्याम झलक सी.

इन स्याम वॉर्न नयनो में , थी लाखों योवन की लाली.
जैसे मदिरामय हो जाये , संपूर्ण गगन की प्याली.

मंगलवार, 7 जुलाई 2009

लौट अगर तुम वापस आते

लौट अगर तुम वापस आते !
उर की सारी व्यथा पुरानी,
करुनामय सन्देश की वाणी ,
संचित विरह अंत हो जाते ,


लौट अगर तुम वापस आते !

ग!ता प्राणों का तार तार ,
आँखें देती सर्वस्वा वार,
रोम रोम पुलकित हो जाते,

लौट अगर तुम वापस आते !

छा जाता जीवन में बसंत ,
सब ब्यथा कथा जीवन पर्यंत ,
बन पराग पथ में बिछ जाते ,

लौट अगर तुम वापस आते

रविवार, 5 जुलाई 2009

कुछ कहे बिना , कुछ सुने बिना तुम चले गये बस हांथ छुडाकर

कुछ कहे बिना , कुछ सुने बिना तुम चले गये बस हांथ छुडाकर

कुछ बात अगर हो जाती तो , मन में पीडा ना होती
कुछ मुझको अगर सुनाती तो , आंखें मेरी ना रोती
तुम चुपचाप चले गये बस ,मुझसे अपना साथ छुडाकर

कुछ कहे बिना , कुछ सुने बिना तुम चले गये बस हांथ छुडाकर

दिल में ईक टीस उभरती है, सांसें बस चलती रहती हैं
सुन्दर सुखद सरल छवि तेरी, नयन पटल पर रहती है
तुम चुपचाप चले गये बस, ईस जग से बन्धन तुड्वाकर

कुछ कहे बिना , कुछ सुने बिना तुम चले गये बस हांथ छुडाकर

तेरे आने के खबर से ही

तेरे आने के खबर से ही
मन झूम झूम के गाता है
इक पुरवायी बह उठती
पुलकित हो मुस्काता है
नयनो में बिजली चमके
मुख पे तेज आ जाता है
कण कण झूम उठे जग का
दिग दिग प्रकाश छा जाता है
चांद की बात कहूं क्या मैं
वो खूद मे ही खो जाता है
सब अंधियारा तोड के वो
बस पूरनमासी लाता है

शनिवार, 4 जुलाई 2009

मैं तुम्हें अपना बनाना चाहता हूं

मैं तुम्हें अपना बनाना चाहता हूं

है कहीं ब्याकुल धरा से मेघ मिलने को
तो कहिं हिमखन्ड आतुर बूंद बनने को
भ्रमर जैसे कुमुदनि में स्वयम को भूल जाता है
पतन्गा भस्म होने पर भि देखो मुस्कराता है
मैं तुम्हारि आग में तन मन जलाना चाहता हूं

मैं तुम्हें अपना बनाना चाहता हूं

तुम नहीं थे तब स्वयम से दूर था मैं जा रहा
श्रिष्टि का हर एक कण मुझमे कमीं था पा रहा
तुम ना थे तो कर सकीं थि, प्यार मिट्टि भि न मुझको
पास तुम आये जमाना पास मेरे आ रहा था
फिर समय कि क्रूर गति पर मुस्कराना चाहता हूं

मैं तुम्हें अपना बनाना चाहता हूं

website Development @ affordable Price


For Website Development Please Contact at +91- 9911518386